October 15, 2026
IMG_COM_202610141755551510.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। श्रीराम संस्थान, काशीपुर में विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न अवसरों, उद्यमिता एवं व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराने के उद्देश्य से एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में सुश्री तुलसी सिंघे उपस्थित रहीं। उन्होंने “An Unconventional Career Journey: From Commerce to the Medical Device Industry” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

सुश्री तुलसी सिंघे वाणिज्य स्नातक हैं, वे Know YourPPE की संस्थापक हैं तथा MonoUzo, ACCOUTRER और ANSURE जैसे ब्रांडों के विकास से जुड़ी रही हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मेडिकल डिवाइस निर्माण, गुणवत्ता प्रबंधन और स्टेरिलाइजेशन एश्योरेंस के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है।

व्याख्यान के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि करियर बनाने के लिए किसी एक विषय या पारंपरिक क्षेत्र तक सीमित रहना आवश्यक नहीं है। सही दिशा, निरंतर सीखने की इच्छा, आत्मविश्वास और नवाचार के माध्यम से नए क्षेत्रों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमताओं को पहचानने और भविष्य के लिए नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. (प्रो.) योगराज सिंह ने कहा कि उद्योग विशेषज्ञों के अनुभव विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उद्यमिता एवं नवाचार के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल को विकसित करने और बदलते उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरुप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *