October 15, 2026
IMG-20261014-WA0036.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर : खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम के क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर संस्थान के एमडी श्री महेश सिंह चौहान जी, अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह चौहान जी तथा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा देश और प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही, विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, राष्ट्रीय विकास के प्रति जागरूकता तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *