काशीपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के कोतवाली आईटीआई पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए जमीनी विवाद में उलझे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वैशाली कॉलोनी निवासी दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पूर्व में भी 11 जून 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/135(3) के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी। इसके बावजूद दोनों पक्ष छोटी-छोटी बातों को लेकर आमने-सामने आ रहे थे और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दे रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके नहीं मानने और शांति भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने दोनों को धारा 170/126/135(3) BNSS के तहत हिरासत में ले लिया। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
