October 10, 2026
IMG_COM_202610101001555570.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर। राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने हल्द्वानी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। उन्होंने मानसून को देखते हुए ढेला नदी में पिचिंग कार्य करवाने की मांग रखी। साथ ही, जसपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 सड़कों के निर्माण जो पत्थर वाली सड़कों की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही हुनर परिषद का कार्यालय जसपुर विधानसभा क्षेत्र में खुलने जा रहा है। इन सभी विषयों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया गया।
डॉ. यूनुस चौधरी ने क्षेत्र की जनता से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण से जुड़े विषयों पर भी ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि जनसेवा उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *