October 10, 2026
IMG_COM_202610101305306410.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर/ऊधम सिंह नगर। बीते 9 अक्टूबर 2026 को उधम सिंह नगर के क्षेत्रों में अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने की सूचना है। धान और गन्ने की फसल मुख्य रूप से प्रभावित हुई है, जबकि खेतों में खड़ी अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

आम आदमी पार्टी के जसपुर विधानसभा प्रत्याशी सूबा सिंह ने प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वे कराकर फसलों के नुकसान का आकलन करना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर पात्र किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।सूबा सिंह ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों और किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *