October 7, 2026
IMG-20261006-WA0037.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर;जसपुर से हल्द्वानी तक साये की तरह पूर्व मुख्यमंत्री के साथ रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा जसपुर से हल्द्वानी तक निकाली गई जनसंवाद यात्रा भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी। ये कहना है उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव अरुण चौहान का। जसपुर से हल्द्वानी तक साये की तरह पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत के साथ रहे अरुण चौहान ने कहा कि जनसंवाद यात्रा में जिस तरह का जनसैलाब उमड़ा, वह ये बताने को काफी है कि हरीश रावत की दूरदर्शी सोच से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर कांग्रेस फिर से सत्तारूढ़ होने की ओर अग्रसर हो चली है।‌ अरुण चौहान ने कहा कि जसपुर से हल्द्वानी तक निकाली गई जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा सेंटर काशीपुर रहा। वह काशीपुर, जो वर्षों से विकास के लिए तरस रहा है। हरीश रावत के बोल बोलते हुए अरुण चौहान ने कहा कि “जनता अब बदलाव चाहती है। 2027 में उत्तराखंड में और 2029 में देश में बदलाव आएगा।”
अरुण चौहान ने कहा कि भाजपा शासन में बेलगाम मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी और अपराधिक वारदातों से त्रस्त जनता आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि किसान को गन्ने का भुगतान नहीं, धान में नुकसान, बिजली के बिल, बेरोजगारी, नशा इत्यादि पर जनता से संवाद कर हरीश रावत कांग्रेस का विजन डॉक्यूमेंट बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *