October 7, 2026
IMG_COM_202610060855592780.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. यूनुस चौधरी का प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वागत हो रहा है। काशीपुर,जसपुर क्षेत्र में भी लगातार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और उनके नई जिम्मेदारी संभालने के बाद 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हुई हैं।
डॉ. यूनुस चौधरी इससे पहले जसपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और वर्तमान में भाजपा से जुड़े हुए हैं। अब सवाल यह है कि नई जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक समाज के बीच सक्रियता और कौशल विकास के मुद्दे 2027 की राजनीति में किस तरह चर्चा का विषय बनेंगे?


इन्हीं तमाम मुद्दों पर डॉ. यूनुस चौधरी से खास बातचीत।


सवाल-जवाब
सवाल 1- डॉ. साहब, आपको अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद प्रदेशभर में स्वागत हो रहे हैं। इन स्वागत कार्यक्रमों को आप किस रूप में देखते हैं?
डॉ.यूनुस चौधरी-मैं इसे लोगों के स्नेह और शुभकामनाओं के रूप में देखता हूं। नई जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मेरा प्रयास रहेगा कि लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर सकूं।


सवाल 2:हुनर परिषद के माध्यम से युवाओं और महिलाओं के लिए आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता क्या होगी?
डॉ.यूनुस चौधरी: युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा। केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि उनके हुनर को  रोजगार के अवसरों से जोड़ना जरूरी है।

सवाल 3:राजनीतिक चर्चाओं में यह सवाल भी उठ रहा है कि आपकी सक्रियता से भाजपा को अल्पसंख्यक समाज के बीच फायदा मिल सकता है। आप इसे किस तरह देखते हैं?

डॉ.यूनुस चौधरी: किसी भी समाज के लोगों तक पहुंचना और उनकी समस्याएं सुनना जरूरी है। राजनीतिक लाभ या नुकसान का फैसला जनता करती है। मेरी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं को समझना और अपनी जिम्मेदारी के दायरे में उनका समाधान कराने का प्रयास करना है।


सवाल 4-अगर भाजपा नेतृत्व आपको 2027 में जसपुर से जिम्मेदारी देता है तो आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी?
डॉ.यूनुस चौधरी:पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसके अनुसार काम करूंगा। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पानी, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना जरूरी होगा।


सवाल 5,-क्या आपकी नई जिम्मेदारी को 2027 की संभावित राजनीतिक भूमिका से जोड़कर देखा जाना चाहिए?
डॉ.यूनुस चौधरी:अभी मेरी प्राथमिकता परिषद की जिम्मेदारी है। भविष्य में पार्टी और नेतृत्व जो निर्णय करेगा, उसके अनुसार आगे की भूमिका तय होगी।


सवाल 6 — 2027 की राजनीति को लेकर आपकी व्यक्तिगत प्राथमिकता क्या है—सरकार में जिम्मेदारी निभाना या विधानसभा चुनाव की तैयारी?
जवाब के लिए:फिलहाल जो जिम्मेदारी मिली है, उसे ईमानदारी से निभाना मेरी प्राथमिकता है। भविष्य में पार्टी नेतृत्व जो निर्णय करेगा, उसका पालन करूंगा।

वही बताते चले कि डॉ. यूनुस चौधरी को अल्पसंख्यक हुनर परिषद की जिम्मेदारी मिलने के बाद एक तरफ जहां उनके स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है, वहीं जसपुर की राजनीति में 2027 को लेकर उनके नाम की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि चुनावी भूमिका को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व और भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। फिलहाल उनके सामने परिषद के माध्यम से कौशल विकास, रोजगार और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *