September 29, 2026
IMG_COM_202609291553313180.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर , ऊधमसिंह नगर में सत्र 2026-2027 का छात्र संघ चुनाव विधिवत् सम्पन्न हुआ। दिनांक 23-09-2025 को चुनाव अधिसूचना जारी हुई 25-09-2026 को नामांकन हुआ। समस्त पदों हेतु केवल एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। समस्त पदों पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों का विवरण निम्नवत् है कु0 काजल कश्यप, एम0ए0 प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र (अध्यक्ष), कु0 सिमरन कौर दिगपाल बी0काॅम0 पंचम सेमेस्टर (उपाध्यक्ष), कु0 खुशी सिंहए बी0ए0 पंचम सेमेस्टर (सचिव),कु0 सानिया कसार बी0काॅम0 प्रथम सेमेस्टर (संयुक्त सचिव), कु0 इल्मा बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर (कोषाध्यक्ष), कु0 निहारिका आर्या बी0ए0 पंचम सेमेस्टर (कला संकाय प्रतिनिधि),कु0 निकिता पाण्डे बी0काॅम0 पंचम सेमेस्टर (वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि), कु0 दिव्या नेगी बी0ए0 पंचम सेमेस्टर (सांस्कृतिक सचिव ) एवं कु0 दीप्ति एम0ए0 तृतीय सेमेस्टर चित्रकला (विश्वविद्यालय प्रतिनिधि) निर्विरोध निर्वाचित छात्र संघ को महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय ने अभिनन्दन कर शपथ ग्रहण कराई।
चयनित छात्र संघ को गोविन्द बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, महाविद्यालय के अध्यक्ष डाॅ0 एस0 एस0 रे, प्रबन्धक श्री संजय कचैरिया सहित समस्त प्रबन्ध समिति ने बधाई दी। उक्त चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 दीपा चनियाल के निर्देशन पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 रमा अरोरा, डाॅ0 वन्दना सिंह, एसि0 प्रो0 डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 पुष्पा धामा, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 ज्योति रावत, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, कु0 सृष्टि सिंह आदि के सहयोग से सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *