September 29, 2026
IMG_COM_202609291602551930.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के काशीपुर बी0एड0 द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। एवं घोषित परिणाम में अनेक छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 दीपिका आत्रेय, ने बताया कि छात्राओं की नियमित पढ़ाई, अनुशासन तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में प्रतिभा दीक्षित ने 84.66 प्रतिशत अंक, मेघा ने 82.44 प्रतिशत अंक एवं आस्था सिंह ने 81.77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, महाविद्यालय के अध्यक्ष एस0 एस0 रे, प्रबन्धक संजय कचैरिया, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय, बी0एड0 विभागाध्यक्ष डाॅ0 नवनीत कुमार सिंह एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *