काशीपुर//जसपुर/सरवरखेड़ा:बाल विकास परियोजना जसपुर के अंतर्गत ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र सरवरखेड़ा-05 में बीते 25 सितंबर 2026 को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण तथा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा काशीपुर जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री हरप्रीत सिंह, जिला मंत्री प्रियंका मिश्रा, ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुभारंभ आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर ने बच्चों से संवाद किया और आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान दो महिलाओं की गोद भराई तथा दो बच्चों का अन्नप्रसानम संस्कार कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं और अभिभावकों को गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य देखभाल और पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर ममता चौधरी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से संजय, जुबेर आलम तथा आंगनबाड़ी कार्यकार्ति मुश्के फातमा सहित अभिभावक अन्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं और अभिभावकों को सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य-पोषण संबंधी सेवाओं की जानकारी मिलती है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं महिलाओं की सहभागिता से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और संतुलित पोषण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।









