September 28, 2026
IMG_COM_202609272336157700.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में छात्रसंघ चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस छात्र संगठन NSUI की ओर से अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सिंह को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों और छात्रों में उत्साह देखने को मिला।


बताया गया कि राष्ट्रीय प्रभारी श्री कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ. अंशुल त्रिवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास नेगी के अनुमोदन के पश्चात कुलदीप सिंह को छात्रसंघ चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता गौरव ने कुलदीप सिंह को NSUI का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने संबंधी पत्र सौंपते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों और छात्र-छात्राओं ने कुलदीप सिंह का स्वागत किया तथा आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर उत्साह व्यक्त किया।


कुलदीप सिंह के समर्थकों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याओं, शैक्षणिक सुविधाओं, छात्रहित और कॉलेज की मूलभूत व्यवस्थाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा।


इस दौरान कुलदीप सिंह ने अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व, कांग्रेस नेताओं, NSUI कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए जिम्मेदारी है और वे छात्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।वही NSUI के जिला अध्यक्ष लवदीप सिंह ने राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर छात्रसंघ चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सिंह को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
लवदीप सिंह ने कहा, “कुलदीप सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के लिए अधिकृत किए जाने पर मैं उन्हें हृदय से बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि वह छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए छात्रहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। NSUI के कार्यकर्ता उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और संगठन की विचारधारा के अनुरूप छात्र-छात्राओं की आवाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक मौजूद रहे सभी समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *