September 25, 2026
IMG-20260925-WA0009.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

किच्छा, 24 सितंबर 2026:जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऊधमसिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी के सख्त रुख के बाद आज स्वास्थ्य विभाग ने किच्छा क्षेत्र में एक बड़ा अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लगातार क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बिना वैध डिग्री के क्लीनिक संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए CMO डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कदम उठाने के आदेश जारी किए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विशेष दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने आज किच्छा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि कई क्लीनिक बिना किसी वैध पंजीकरण के चलाए जा रहे थे, जो सीधे तौर पर स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन है।
CMO के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर तीन क्लीनिकों को अवैध पाते हुए सील कर दिया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *