काशीपुर:चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एंटी ड्रग सैल के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 दीपिका आत्रेय के निर्देशन में समस्त छात्राओं, प्राध्यापकगण शिक्षणेत्तर एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एंटी ड्रग सैल की नोडल अधिकारी डाॅ0 दीपा चनियाल द्वारा शपथ ग्रहण कर समाज को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा कटरामलियान वार्ड नम्बर 19 में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से जागरुकता रैली निकाली गयी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 गीता मेहरा, एवं डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन श्री विजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।









