September 23, 2026
IMG_COM_202609231312590310.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर, 23 सितंबर 2026:द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल के अर्ली ईयर्स कैंपस में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को Pre-Nursery एवं LKG के अभिभावकों के लिए ‘दिशा 1.0’ Parent Education Program का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था “आज मेरे बच्चे को वास्तव में क्या चाहिए, ताकि वह कल बेहतर तरीके से आगे बढ़ सके

कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के शुरुआती वर्षों में उनकी भावनात्मक, सामाजिक और व्यवहारिक आवश्यकताओं को समझने तथा उनके समग्र विकास के लिए घर और विद्यालय के बीच बेहतर सहयोग स्थापित करने के लिए जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती दीपिका गुड़िया आत्रेय उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. वसुधा कपूर जी, डायरेक्टर, सुश्री कामाक्षी कपूर जी, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर तथा श्रीमती विभा तिवारी जी, प्रिंसिपल, अर्ली ईयर्स कैंपस ने अभिभावकों के साथ बच्चों की आवश्यकताओं को समझने तथा उनके बेहतर विकास के लिए क्या और कैसे किया जाए, इस विषय पर उपयोगी जानकारी साझा की। वहीं श्रीमती मीनल भदवार जी, प्रिंसिपल, जेटपुर कैंपस की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की जरूरतों, उनके साथ प्रभावी संवाद, भावनात्मक जुड़ाव तथा उन्हें सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अभिभावकों को यह समझने का अवसर मिला कि बच्चे के विकास में केवल शैक्षणिक उपलब्धियां ही नहीं, बल्कि समय, समझ, संवाद, विश्वास और भावनात्मक सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

‘दिशा 1.0’ के माध्यम से विद्यालय ने अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बेहतर विकास के लिए विद्यालय और परिवार के बीच मजबूत साझेदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *