September 23, 2026
IMG_COM_202609231232108630.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। खोखरताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट डे के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान में आए मुख्य अतिथि आई.एम.पी.सी.एल., मोहान, के जी. एम. प्रकाश भट्ट, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ. कपिल कुमार, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज डॉ सीमा चौहान, वाइस प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ अमित सेन, वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग डॉ श्रुति करार सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ द्वारा रिबन काट कर किया गया।

आयोजन के दौरान वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, दौड़, केरम, रस्सा खेंच सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया गया।

इस दौरान अतिथियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह एवं हर्ष देखने को मिला साथ ही समस्त शिक्षक गण छात्र-छात्राओं ने सभी को विश्व फार्मासिस्ट डे की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *