September 2, 2026
IMG_COM_202609011659132370.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो


काशीपुर। भाजपा नेता राम मेहरोत्रा के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम इस्लामनगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राम मेहरोत्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। केक काटने के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी ने भाजपा नेता 65वे जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राम मेहरोत्रा लगातार संगठन एवं क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय रहते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह है तथा सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राम मेहरोत्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *