काशीपुर:काशीपुर के खालीक कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिरने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शकील पुत्र जमील और उसका सगा भाई जाकिर पुत्र जमील, निवासी खालीक कॉलोनी, काशीपुर, अपने घर के निर्माण कार्य में राजमिस्त्री के साथ हेल्प कर रहे थे। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन छत भरभराकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस द्वारा दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जाकिर को मृत घोषित कर दिया। वहीं शकील का उपचार जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।









