काशीपुर : अघोषित विद्युत कटौती को लेकर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ऊर्जा प्रदेश बिजली की कटौती शर्म की बात है । महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर के अनेकों क्षेत्र 12_12 घंटे तक अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र का और भी बुरा हाल है। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क करने पर भी कोई संतोष जनक उत्तर जनता को नहीं मिल रहा। एक तरफ उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश के रूप में पूरे देश में जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर 12_12 घंटे की अघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस त्राहि_त्राहि कर रहा है। झूलते बिजली के तार, लचर सप्लाई व्यवस्था, बड़े हुए बिजलीद के बिल जनता की गाड़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल उ उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को चेतावनी देते हुए कहा कि काशीपुर क्षेत्र में शीघ्र अघोषित विद्युत कटौती को बंद किया जाए अन्यथा कांग्रेस पावर कारपोरेशन के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करेगी।









