August 13, 2026
IMG-20260813-WA0012.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर: बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया कॉलेज आफ मैनेजमेंट हायर स्टडीज के विगत दिवस आए बीसीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है । उक्त पाठ्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के साथ कक्षा उत्तीर्ण की है। जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्मी शर्मा ने सर्वाधिक 77% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो आदित्य रावत से 76,% अंकों के साथ द्वितीय एवं आशीष कुमार 73% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे । वहीं अंशिका 67% एवं रिंकी 64% अंकों के साथ क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया ।
शेर सभी विद्यार्थी भी प्रथम श्रेणी के साथ कक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। यह बताते चलें कि यूजी विभाग के सभी पाठ्यक्रमों के लगभग सभी विद्यार्थी लगातार उच्च अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।
विद्यार्थियों की उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य प्राध्यापक गण एवं समस्त स्टाफ में हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *