काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, काशीपुर में EDUFINN – SEBI Financial Education Initiative के अंतर्गत “Financial Awareness for Healthcare Professionals: Securing Your Future” विषय पर एक ऑनलाइन वेबिनार का सफल आयोजन किया गया।

वेबिनार का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) को बढ़ावा देना तथा उन्हें बजट बनाना, बचत करना, निवेश करना और दीर्घकालिक वित्तीय योजना (Long-term Financial Planning) जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित एवं सुदृढ़ बना सकें।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को धन प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। वेबिनार में नर्सिंग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।





