काशीपुर खोखरा ताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनाँक 21 मई 2026 को एक विशेष लीगल अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार का मुख्य विषय “फ्री विधिक सेवा” रखा गया है, जिसके माध्यम से आमजन एवं विद्यार्थियों को निःशुल्क कानूनी सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायाधीश ममता पंत, सिविल जज, सीनियर डिवीजन सचिव, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी, रुद्रपुर, उपस्थित रहेंगी। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी की टीम भी कार्यक्रम में सहभागिता करेगी।
इस संबंध में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने बताया कि सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को संविधान द्वारा प्रदत्त कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को मिलने वाली कानूनी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता को बढ़ाना तथा समाज में न्याय और अधिकारों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। इस एकदिवसीय सेमिनार को लेकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।






