April 10, 2026
IMG_COM_202604101546056660.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने काशीपुर रेलवे स्टेशन पर हुए प्रदर्शन के संदर्भ में कहा कि काशीपुर के साथ रेल मंत्रालय द्वारा लगातार उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि काशीपुर कुमाऊं मंडल का प्रमुख प्रवेश द्वार होने के बावजूद यहां के यात्रियों को मूलभूत रेल सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय क्षेत्रीय संतुलन बनाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। काशीपुर सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन ट्रेनों की संख्या, कोच की उपलब्धता और अन्य सुविधाएं लगातार घटाई जा रही हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष करती आई है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक काशीपुर को उसकी जरूरत के अनुसार रेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने रेल मंत्री से मांग की कि काशीपुर से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों का संचालन, बंद पड़ी ट्रेनों को पुनः शुरू करने, अतिरिक्त कोच जोड़ने, स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *