February 16, 2026
IMG-20260215-WA0015.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। आर्य समाज काशीपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीर्थ द्रोणसागर स्थित श्री मद दयानंद आश्रम में हवन पूजन कर ऋषिबोध पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आर्य समाज के प्रधान अतुल रस्तोगी के हवाले से जानकारी देते हुए समाज के उपसचिव./प्रचार सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि आश्रम की भव्य यज्ञशाला में आयोजित हवन के यजमान श्री अतुल रस्तोगी, , श्री विजय कुमार शर्मा एवं श्री अवध अग्रवाल सापत्नीक रहे जबकि यज्ञ को स्वामी वेदानन्द सरस्वती एवं टेक चंद्र जी ने अपनी ओजस्वी वाणी के साथ विस्तार पूर्वक सम्पन्न कराया। इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा आज के दिन जो संदेश विश्व को दिया गया उसके बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई साथ ही भजन, गीत, उपदेश आदि भी प्रस्तुत किए गए अंत में स्वल्पाहार और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आर्य समाज, महिला आर्य समाज सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे। अंत में आर्य समाज के प्रधान श्री अतुल रस्तोगी एवं महिला आर्य समाज की प्रधान श्रीमती शशि प्रभात सिंघल ने सभी को ऋषि बोध पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आर्य समाज के विकास एवं विस्तार का आवाहन करते हुए स्वामी दयानंद जी के विचारों को अधिक से अधिक फैलाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान अतुल रस्तोगी, मंत्री संजय अग्रवाल, उप प्रधान अजय अग्रवाल , संरक्षक शिवचरण विश्नोई, पूर्व प्रधान प्रेम प्रकाश गुप्ता, उप सचिव एवं प्रचार सचिव विकल्प गुड़िया, मनोज कुमार विश्नोई , महिला मंत्री कुमकुम राजपूत सहित सुरेश चंद तिवारी,अनिल कुमार शर्मा, मयंक अग्रवाल, विकास गर्ग, श्रीमती लक्ष्मी गर्ग, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, कंचन रस्तोगी, ममता शर्मा, सुनीता अग्रवाल, उर्मिला भूषण, संध्या शर्मा (भूषण), कविता, पुष्पा रानी, राधा रानी, देव वीर सिंह, संजय गुप्ता, कुमकुम, उषा शर्मा, राहुल, मंगल सिंह, मोहित चौधरी, अनुराधा चौधरी रजनी अग्रवाल, ज्योति आर्य, सरला आर्य, अश्वनी सिंह, बीना आर्य ,वेदिक यश चौधरी, अभिषेक सक्सेना मनोज सक्सेना, पार्थ छाबड़ा, जगदीश प्रसाद, हरिप्रकाश आर्य, सावित्री आर्य, राम प्रकाश आर्य, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *