February 7, 2026
IMG-20260207-WA0020.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआ डाबरा द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ ग्राम धर्मपुर में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श किसान इंटर कॉलेज धरमपुर जसपुर के प्रधानाचार्य श्री नरेश कुमार व कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार द्वारा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने सभी स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के निस्वार्थ सेवा, नेतृत्व व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, मैं नहीं बल्कि आपके आदर्श वाक्य के साथ यह योजना छात्रों को सामुदायिक विकास शिक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। हिमानी, सिमरन, शगुन, सुरभि व नेहा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया और महक, कसक, सुरभि रुकैया आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया । इस अवसर पर डॉ विनोद कुमार, डॉक्टर अवनीश चौहान, अतुल शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, निदा कुरेशी, शैलजा, नदीम अकरम, दिलराज, राष्ट्रीय सेवा योजना कमांडर शेखर कुमार, भूपेंद्र, उवैस,सुरभि संचिता, कनक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *