February 7, 2026
IMG-20260207-WA0017.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर में आज कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एम0 बी0 ए0, बी0 बी0 ए0, बीकॉम0 ऑनर्स तथा बी0 सी0 ए0 अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत सिरमौर सोप एंड अलाइड प्रोडक्ट के उपाध्यक्ष श्री सुभास चंद अग्रवाल, डायरेक्टर श्री प्रभजोत सिंह, सी0 ए0 श्री प्रतीक अग्रवाल तथा एच आर मैनेजर श्री कुश सक्सेना तथा श्री दिनेश सिंह, एरिया मैनेजर एक्सिस बैंक ने विभिन्न पदों के लिए छात्र- छात्राओं का साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा की इस ड्राइव के माध्यम के चयनित छात्र – छात्राओं को सिरमौर सोप एंड अलाइड प्रोडक्ट तथा एक्सिस बैंक में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सभी छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग किया।

इस अवसर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0एस0 कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहबर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अवसर छोटा या बड़ा नहीं होता अपितु हमारा नजरिया व हमारी मेहनत उसे असली स्वरुप प्रदान करती है। इस तरह के अवसर आपको केवल नई नौकरियों को ही नहीं अपितु इंटरव्यू में आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए तैयार करते हैं अतः सभी छात्र-छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।

कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0एस0 कुशवाहा, समस्त विभागाध्यक्ष तथा प्रवक्तागणों नेे उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *