February 7, 2026

खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 21 सितम्बर, 2025

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने आज नगर पंचायत गढ़ीनेगी में भाजपा के महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर के आवास के दौरान देश की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए किए जा रहे कार्यों की तारीफ की।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने इस दौरान प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के द्वारा अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष बनाए जाने पर धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी गई है वह उस जिम्मेदारी को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक अल्संख्यकों के लिए सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को पहुंचाकर निभाएंगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए और बाकी समाज के लिए बढ़ चढ़कर काम करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम सभी को पुष्कर सिंह धामी जैसे मुख्यमंत्री मिले हैं जोकि आपदा के समय स्वयं ही धरातल पर पीड़ितों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। वह अपनी परवाह किए बिना आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। वह हमें फरिश्ते के रूप में मिले हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक महिलाओं की समस्या एक एक करके दूर हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तीन तलाक को खत्म करके अल्पसंख्यक महिलाओं की बड़ी समस्या खत्म की है। प्रदेश सरकार ने हज कमेटी में तीन महिलाओं को स्थान दिया है वहीं उन्होंने कहा कि मेरे रूप में पहली बार किसी अल्पसंख्यक महिला को स्थान दिया है, जहां आज तक किसी महिला को नहीं रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *