February 7, 2026

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, कुछ देर पूर्व मोहाली के हॉस्पिटल में 8 बजकर 20 मिनट पर ली अंतिम सांस, 95 साल की उम्र में ली अन्तिम सांस, बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

बादल का राजनैतिक सफर

प्रकाश सिंह बादल ने साल 1947 में राजनीति शुरू की थी। उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब वे सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे। 1957 में उन्होंने सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वे पंचायत राज, पशु पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।

इसके अलावा वे 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। वे 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वे सांसद भी चुने गए। 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद वे सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *