November 24, 2026
IMG-20261123-WA0007.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

शिक्षण संस्थान अपने विद्यार्थियों के लिए नए स्टार्टअप स्थापित करने पर मदद करे:- डॉ अंजन रे ।
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में विगत 21 नवंबर से आयोजित दो दिवसीय नेशनल सिंपोजियम SECO 2026 का 22 नवंबर की अपराह्न सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि देश के जाने-माने वैज्ञानिक और सीएसआईआर -आईआईपी देहरादून, के पूर्व निदेशक डॉक्टर अंजन रे ने इस अवसर पर उपस्थित , विषय विशेषज्ञ, वैज्ञानिकों , टेक्नीशियन , विद्यार्थियों एवं संस्थान के प्राध्यापकों व स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों को ऐसी तकनीक का समावेश अपने अंदर करना चाहिए जिससे वह अपने को सफल बना सके उन्होंने शिक्षण संस्थानों से आवाहन किया कि वह अपने प्रांगणों अपने विद्यार्थियों के लिए नए स्टार्टअप स्थापित करें जिससे विद्यार्थी गण छोटे-छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित हो सके और वह अपना भविष्य स्वर्णिम बना सके उन्होंने इस धारणा को गलत साबित किया कि AI रोजगार खत्म करेगा , बल्कि AI से नई जॉब क्रिएट होगी लेकिन विद्यार्थियों को AI के अनुसार अपने अंदर नए कौशल विकसित करने होंगे तभी वह आज के प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता अर्जित कर पाएंगे उन्होंने इस दो दिवसीय भव्य सिंपोजियम के लिए एस सी गुड़िया आईएमटी परिवार खास तौर पर संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को ऐसे अवसर आसानी से प्राप्त हो पाते हैं जिनको प्राप्त करने के लिए उन्हें साधारणतया लम्बे समय का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन आपने जो यह अवसर विद्यार्थियों को दिया है वह प्रशंसा योग्य है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अंबर ग्रुप नोएडा के उप प्रधान प्रबन्धक अतेंद्र पियूष (जो संस्थान के 2006 से 2008 के एमबीए पास आउट है )। ने कहा कि हमें समय अनुसार अपनी शिक्षा को बढ़ाते और उसमें परिवर्तन करते रहना चाहिए। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मैं आईएमटी संस्थान से एमबीए किया लेकिन जब मैं महसूस किया कि मुझे लॉ और अन्य डिग्री की आवश्यकता है तो उन्होंने समय अनुसार वह भी अर्जित करी जिससे उन्हें अपने जॉब प्रोफाइल में आगे बढ़ने के अवसर परत हुए। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों के अंदर लगातार सीखने की ललक रहनी चाहिए तभी वह सफल हो सकता है। दूसरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, काशीपुर(NSIC) के प्रबंधक पुनीत कुमार ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप और योजनाओं के संबंध में विद्यार्थियों को पूरी जानकारी दी उन्होंने बताया कि सरकार किस प्रकार छोटी-छोटी उद्योगों के लिए लोन प्रोवाइड करा रही है जिससे मध्यम वर्गीय और अतिलघु मध्यम परिवार अपने को मजबूत बना सके उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह हमारे संस्थान में आकर छोटे-छोटे जो स्टार्टअप है उनको देखकर अपने भविष्य को इस क्षेत्र आगे बढ़ा सकते हैं।
इस अवसर पर अंत में डॉक्टर अंजन रे और विशिष्ट अतिथियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आए टीम्स और इंडिविजुअल्स को पारितोषिक, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही कल्चरल एक्टिविटीज में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया और इस दो दिवसीय सिंपोजियम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आयोजन समिति को भी संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
अंत में इस पूरे कार्यक्रम के आयोजक और प्रेरणा स्रोत डॉक्टर नीरज आत्रेय ने इस दो दिवसीय सिंपोजियम के लिए सभी विषय विशेषज्ञ, विद्यार्थियों एवं समस्त आयोजन समिति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्थान की प्रबंध समिति का लगातार प्रयास रहता है कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के लिए किए जाते हैं जिससे विद्यार्थी नई-नई तकनीक और कौशल को अपने अंदर अर्जित करते हुए अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके उन्होंने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को विश्वास दिलाया निकट भविष्य में इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे।
इससे पूर्व संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने मुख्य अतिथि डॉ अंजन रे को पुष्प कुछ भेंट कर उनका स्वागत किया , वहीं निदेशक डॉ केवल कुमार एवं प्रो जेएस बिष्ट जी ने विशिष्ट अतिथियों का पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रो नवीन शर्मा , डॉ आर के सिंह एवं डॉ प्रियंका आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर (यूजी) सिमरन सेठी कुकरेजा ,असिस्टेंट प्रोफेसर (विधि) ज्योति जलाल, अनीता भारती एवं विधि अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *