October 25, 2026
IMG-20261025-WA0011.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

खटीमा 25 अक्टूबर 2026 सूचना:सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने निजी आवास नगला तराई व हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय से निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास कार्यों व आवश्यकताओं पर चर्चा भी की।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, सुरेश कोली, रणजीत सिंह नामधारी,अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,सतीश भट्ट,रमेश चंद्र जोशी,रनदीप पोखरिया, वरुण अग्रवाल,अमित पाण्डे,भवानी भंडारी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एस पी क्राइम अनुषा बडोला सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *