October 16, 2026
IMG-20261015-WA0040.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के नवदुर्गा महोत्सव- के अंतर्गत बीती रात यहां नैनी दिवस का आयोजन किया गया। नैनी पेपर्स लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में काशीपुर की औद्योगिक विरासत, उद्योग जगत में योगदान और संगीत की सांस्कृतिक परंपरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल को मरणोपरांत केडीएफ उद्योग रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय प्रमोद अग्रवाल ने अपने परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन में काशीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में पेपर उद्योग की स्थापना और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें उद्योग रत्न सम्मान प्रदान किया गया और इस सम्मान के माध्यम से काशीपुर की औद्योगिक पहचान को मजबूत बनाने में उनके योगदान को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।


कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विशिष्ट अतिथियों के रूप में आमोद अग्रवाल और पवन अग्रवाल रहे। महापौर दीपक बाली ने इस कार्यक्रम में सभी से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग मांगा और कहा कि उन्होंने संकल्प ले लिया है कि मेयर कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वे जीवन पर्यन्त काशीपुर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में लगे रहेंगे । आप लोग भी संकल्प लें।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही द्रोणा सागर के दूसरे चरण के सौंदर्य करण का कार्य शुरू होगा और सरोवर को बेहद सुंदर बनाया जाएगा ।उन्होंने काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई से कहा कि धनुर्विद्या पाठशाला के लिए उन्हें जितनी भी जमीन की जरूरत होगी उन्हें दी जाएगी। महापौर ने चाहत एनजीओ द्वारा शहर की जनता की, की जा रही सेवा की प्रशंसा की और इस एनजीओ की ओर से बच्चों द्वारा शहर को स्वच्छ रखने हेतु दी गई प्रस्तुति पर प्रसन्नता जताई ।उन्होंने एन जी ओ संचालक आयुषी नागर की प्रशंसा करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का वचन दिया । महापौर ने वयोवृध गायक सुभाग सिंह, अनुज गुप्ता और सर्वेश यादव द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और कहा कि केडीएफ ने वास्तव में द्रोणा सागर पर शानदार मंच सजाकर जो कार्य किया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिला है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिला है। इस कार्यक्रम मेंऔद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और शहर की सांस्कृतिक विरासत में रुचि रखने वाले लोगों की सहभागिता रही।

समारोह के प्रमुख आकर्षण ‘संगीत सरिता’ कार्यक्रम में सर्वेश यादव एवं उनकी टीम ने गीत और गजलों की प्रस्तुति दी। संगीत की सुरमयी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को शानदार सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।ओपन थिएटर, द्रोणा सागर, काशीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की औद्योगिक उपलब्धियों और सांस्कृतिक पहचान को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया। केडीएफ नवदुर्गा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नैनी दिवस ने काशीपुर के उद्योग जगत की उल्लेखनीय उपलब्धियों को याद करने और नई पीढ़ी को उनसे परिचित कराने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमती विमल अग्रवाल, केशव अग्रवाल कल्पना खन्ना,अर्चना खन्ना, शेष कुमार सितारा, अमन बाली सुधा शर्मा, श्रीमती नीलम श्रीमती सोनी विजय चौधरी डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल शरत गोयल चक्रेश जैन संजय गुप्ता उमेश कांबोज हरिमोहन अग्रवाल अमित शर्मा राजकुमार यादव सुशील सिंगल संजय शर्मा मनमोहन अग्रवाल डॉक्टर बी एम गोयल डॉक्टर एसपी गुप्ता भाव्या पांडे सुशांत नवीन सहित स्कूलों के छात्र-छात्राएं, नगर निगम की स्वच्छता जन जागरूकता टीम तथा सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *