September 17, 2026
IMG_COM_202609162007202970.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। जसपुर रोड स्थित फार्मेसी शोध एवं शिक्षण संस्थान ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एवं रिसर्च में आज “Science of Spirituality” अर्थात आध्यात्मिक का विज्ञान से संबंधित एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में आगरा से आई प्रसिद्ध वक्ता मोनिका अरोड़ा जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेडिटेशन, अनुशासन और हार्ड वर्क के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।कार्यशाला के दौरान मोनिका अरोड़ा जी ने कहा कि जीवन में सच्ची सफलता केवल भौतिक उपलधियों से नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक विचारों से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित ध्यान (मेडिटेशन) करने, अपने लक्ष्य के प्रति अनुशासित रहने और निरंतर मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता को केवल धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि जीवन के विज्ञान के रूप में समझना चाहिए, जो हमें बेहतर सोचने, सही निर्णय लेने और जीवन में संतुलन बनाने में मदद करता है।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख वक्ता मोनिका अरोड़ा जी का स्वागत कर किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार की कार्यशालाएं ने केवल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच और लक्ष्य प्रात्ति के लिए प्रेरित भी करती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *