April 27, 2026
IMG_COM_202604271639222810.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें इंडोनेशिया, तुर्की, मलेशिया, नाइजीरिया के वैज्ञानिक, प्रोफेसर एवं छात्रों ने प्रतिभा किया। इस संगोष्ठी का विषय “फार्मेसी में क्रांतिकारी बदलाव: दवा विकास, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान” रहा। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ इनॉग्रल ऐड्रेस के साथ संस्थान के निदेशक डॉ कपिल चौहान द्वारा किया गया। इस संगोष्ठी में प्रो. डॉ. मुहम्मद अरबा ने दी रोल ऑफ़ कंप्यूटेशनल स्टडी इन एक्सीलरेटिंग ड्रग डिस्कवरी प्रक्रिया के बारे में, प्रो. अहमद नसीब ने एथनोफार्मोकोलॉजी मीट्स इनोवेशन एक्सप्लोरिंग एंटीबायोटिक मैकेनिज्म के बारे में, डॉ. हुसैनिय कायलार ने ट्रेडिशनल हर्बल मेडिसिनल प्रोडक्ट इन तुर्की के बारे में, डॉ. मो. अब्दुल कलाम आजाद ने नेचर्स स्मार्ट नैनोकैरिज फॉर नेक्स्ट जेनरेशन नैनो मेडिसिन के बारे में, डॉ. सुरैया अब्दुल रहमान ने हलाल फार्मास्यूटिकल क्रिटिकल इनग्रेडिएंट के बारे में, डॉ. जेहरा ने एप्लीकेशन ऑफ स्कैनिंग इलेक्टरोन माइक्रोब्स एंड ट्रांसमिशन इलेक्टरों माइक्रोब्स इन मेडिसिनल प्लांट के बारे में, डॉ. प्रिंस ने सिनर्जिस्टिक एंटी हाइपरग्लिसमिक इफ़ेक्ट ऑफ़ टर्मरिक और जिंजर मेथेनॉल एक्सट्रैक्ट ऑन डायबिटिक एलबिनो रेट्स के बारे में, अलेक्जेंडर इडोको ने रोल ऑफ़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एंटी ओबेसिटी ड्रग के बारे में के बारे में ज्ञानवर्धक एवं मोटिवेशनल लेक्चरर्स दिए। इस दौरान संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों एवं अध्यापकों के लिए ज्ञानवर्धक साबित होते हैं। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने इस संगोष्ठी की सराहना की साथ ही यह भी संदेश दिया कि इस तरह की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी समय-समय पर हमारे संस्थान में आयोजित की जाती है, जिससे छात्र-छात्रा शोध की तरफ प्रेरित होते है। संस्थान के निदेशक डॉ कपिल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगोष्ठी में विभिन्न देशों के प्रोफेसर शोधकर्ता छात्र एवं वैज्ञानिकों ने प्रतिभा किया इस संगोष्ठी में वेलकम स्पीच असिस्टेंट प्रोफेसर वसुधा नेगी द्वारा दी गई। संगोष्ठी के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव वाइस प्रिंसिपल डॉ अमित सेन द्वारा दिया गया। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर मनीष कुमार सक्सेना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का संपूर्ण टेक्निकल संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *