काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेले में हथकरघा हस्तशिल्प एवं लघु उद्यमी प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ मेयर दीपक बाली ने फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। मेयर ने प्रदर्शनी के स्टालों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की प्रशंसा की।

बता दे कि जिला उद्योग केंद्र द्वारा चैती मेला प्रांगण में आयोजित हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लघु उद्यमियों की यह प्रदर्शनी स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहन देने तथा उनके उत्पादों को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। आयोजित प्रदर्शनी में उत्तराखण्ड के अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी हथकरघा बुनकर समितियों / संस्थायें एवं लघु उद्यमी अपने उत्कृष्ट उत्पादों के विपणन हेतु प्रतिभाग कर रहे हैं। उक्त प्रदर्शनी में उत्तराखण्ड के शॉल, पंखी, ट्वीड, काशीपुर एवं जसपुर की ब्लॉक प्रिन्टेड कॉटन बैडशीट, जैकार्ड बैडशीट, दरी, आसन, लेडीज बैग, जूट कैरी बैग सोफा-कबर, कुशन/कुशन कबर, पर्दे, ड्रेस मटीरियल, खादी कुर्ता पैजामा, कालीन, दरी, पायदान, जनपद उ०सिं०नगर के ओ०डी०ओ०पी० उत्पाद मूंज घास शिल्प, अचार मुरब्बा, बुरांस, माल्टा जूस, कुमांऊ की प्रसिद्ध मण्डुवा, सोयाबीन मिलेट नमकीन आदि बिकी हेतु प्रदर्शित किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर जीएम विपिन कुमार, प्रभारी कुमकुम,सहायक विकास अधिकारी सूर्यकान्त, विमला आर्य इसरार हुसैन अंसारी, मोहम्मदअतीक, मोहम्मद जावेद समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


