काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी और धुरंधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता से गड्ढा मुक्त काशीपुर बनाने के अपने वायदे के अनुसार महापौर दीपक बाली दिन रात लगे हुए हैं और उन्होंने ऐसी ऐसी सड़कों का निर्माण करा दिया है जहां के लोगों ने कभी उम्मीद भी नहीं की थी कि उनके यहां भी सड़क बन जाएगी। महापौर ने वार्ड संख्या 4 और वार्ड संख्या 27 में पांच सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
वार्ड संख्या 4 में बन रही 4 सड़कों की कुल लागत 97 लाख 82 हजार और वार्ड संख्या 27 में बन रही एक सड़क की लागत 15 लाख 98 हजार रु है। शिलान्यास करने पहुंचे महापौर दीपक बाली का अपने बीच पहुंचने पर वार्ड वासियों ने बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया और सड़कों का शिलान्यास करने पर उनका आभार जताया।
शिलान्यास अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह , मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस, पार्षद सीमा सागर , जीनत बानो , पुष्कर बिष्ट , मयंक मेहता , फारूकी और पार्षद सरफराज सैफी , हनीफ गुड्डू , राकेश अग्रवाल , चौधरी समरपाल सिंह ईश्वर गुप्ता , राजीव अरोरा बच्चू, शक्ति केंद्र संयोजक श्याम सिंह , सोनू चौहान , प्रशांत पंडित , बूथ अध्यक्ष संदीप सिद्धू , हर्ष कुमार , डॉक्टर राम सिंह , नितिन गोले , सतनाम सिंह , कपिल अग्रवाल , लोकेश चौधरी समेत दर्जनों स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।


