April 22, 2025
IMG-20220910-WA0216
सू.वि

Share This News!

रुद्रपुर 10 सितंबर 2022

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी शनिवार को रुद्रपुर में आशुतोष विद्या मंदिर इंटर कालेज में पंत जयंती आयोजन समिति द्वारा आयोजित पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135वीं जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के लिए उनके योगदान का स्मरण भी किया। 

रुद्रपुर में जी.बी.पंत की 135वीं जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री जोशी 

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी  ने कहा कि जीबी पंत जी शिक्षा को विकास का द्वार मानते थे 1960 में एशिया के पहले कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना पंत जी की दूर दृष्टा का परिचायक है. गोविन्द बल्लभ पंत जी  भारत के जाने-माने वकील के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य के पहले मुख्यमंत्री और भारत के चौथे गृह मंत्री रहे। एक वरिष्ठ भारतीय राजनेता के रूप में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने निरपेक्ष होकर देश की प्रगति में अपना योगदान दिया है।हम सब उन्हें कुशल प्रशासक तथा एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जानते हैं, आधुनिक भारत के रूपरेखा निर्माण के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व निछावर किया है।हरित क्रांति का अग्रदूत माना जाने वाला यह पंतनगर विश्वविद्यालय पंडित गोविन्द बल्लभ जी को समर्पित है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, महापौर रामपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक राम प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता सुरेश परिहार, अमित नारंग, उमा जोशी, नेत्रपाल, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page