February 7, 2026

पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्‍या कर दी। बताया गया है क‍ि अज्ञात हमलावरों ने अचानक से सिद्धू मूसेवाला पर एके-47 से करीब 30 राउंड फायरिंग की। ज‍िसमें मूसेवाला की मौत हो गई। मूसेवाला पर यह हमला पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा हटाए जाने के एक द‍िन बाद ही हुआ है।

प्रियंका गांधी का ट्वीट

पंजाब व‍िधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू मूसेवाला को मनसा विधानसभा सीट से टिकट दिया था। हालां‍क‍ि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर के चलते सिद्धू मूसेवाला को आप के उम्मीदवार विजय सिंघला के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला मानसा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। सिद्धू मूसेवाला नाम से चर्चित सिद्धू को आम आदमी पार्टी (आप) के डॉ. विजय सिंगला ने 63,323 वोटों के अंतर से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *