November 28, 2026
IMG_COM_202611272355599040.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ लॉ में गुरुवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक, अतिथियों और छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने की शपथ ली।

संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक व्यवस्था और मौलिक कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष गिरिजेश कुमार खुल्बे एवं सचिव यशवंत सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर कॉलेज के एमडी महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, डायरेक्टर ऑफ फार्मेसी डॉ. कपिल कुमार चौहान, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान, कोषाध्यक्ष वी. नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरिजेश कुमार खुल्बे ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल सिद्धांतों को समझने और उनका पालन करने का आह्वान किया।

बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान ने विधि विद्यार्थियों को कानून के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, लगन और अध्ययन के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कॉलेज के एमडी महेश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है। इसके बिना जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने तथा अपने मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करने की प्रेरणा दी।

इस दौरान शिक्षकों राकेश कुमार, पवन कुमार,अंजुम, राम अवतार सहित उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष राजवीर सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *