November 28, 2026
IMG_COM_202611271802181960.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

श्री साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के निर्देश पर भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वयं गणना के प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार चौहान, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को जनगणना 2027 की स्वयं गणना की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर कौशल चौधरी,महेश सिंह एवं शाकिर हुसैन ने प्रोजेक्टर एवं प्रशिक्षण सामग्री के माध्यम से स्वयं गणना की पूरी प्रक्रिया को चरणभद्द तरीके से समझाया। उन्होंने आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण, मोबाइल नंबर से ओटीपी सत्यापन परिवार के सदस्यों का विवरण तथा आवास संबंधी जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया बताई। कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने सभी अध्यापको एवं विद्यार्थियों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वयं गणना के लिए जागरूक करने की अपील की। फील्ड ट्रेनर कौशल चौधरी ने कहा कि स्वयं गणना नागरिकों को अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने का सरल एवं सुविधाजनक अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन महेश सिंह ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर अवनीश चौहान, पॉलिटेक्निक प्राचार्य अतुल शर्मा, नर्सिंग प्राचार्य परविंदर शर्मा, डिग्री प्राचार्य देविका रावत, फार्मेसी एचओडी मोहम्मद सलमान, पंकज कश्यप, कौशल कुमार, संदीप कुमार, शैलजा, पूजा ऐरी, नीमा बिष्ट, हिना कुमारी, रविंद्र पॉल, काजल, निधि, फरमान, नृपेंद्र, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *