काशीपुर। रय्यान इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर के विद्यार्थियों ने 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की CIO साइंस ओलंपियाड 2026 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा अपनी वैज्ञानिक सोच, ज्ञान, प्रतिभा और शैक्षणिक योग्यता का शानदार परिचय देते हुए विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।

विद्यार्थियों का कक्षावार परिणाम इस प्रकार रहा:
कक्षा 6
- प्रथम स्थान – शहर नौशीन (Shahr Naushin)
- द्वितीय स्थान – अब्दुल्लाह हुसैन (Abdullah Hussain)
- तृतीय स्थान – अल्फिया (Alfia)
कक्षा 7
- प्रथम स्थान – अयाज़ अंसारी (Ayaz Ansari)
- तृतीय स्थान – आकिफा ज़ेहरा (Arkifa Zehra)
कक्षा 8
- प्रथम स्थान – सिमरा खान (Simra Khan)
- द्वितीय स्थान – हमज़ा खान (Hamza Khan)
- तृतीय स्थान – अदीबा परवीन (Adiba Parveen)
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में काशीपुर के लगभग 9 से 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। सभी प्रतिभागी विद्यालयों के बीच रय्यान इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक चयन प्राप्त कर तथा विभिन्न कक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री बब्बन खान ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के परिश्रम, लगन एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भुवनेश चंद्र कर्नाटक ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयासों की भी सराहना की।
यह उपलब्धि रयान इंटरनेशनल स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
