जसपुर:श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के जसपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी सरदार सूबा सिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष अवतार सिंह सोहल ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को मानवता, प्रेम, भाईचारे, समानता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं। गुरु नानक देव जी ने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों को समान मानने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सहायता, समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
