काशीपुर:बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में दो दिवसीय नेशनल सिंपोजियम SECO 2026 का शुभारंभ दिनांक 21 नवंबर 2026 को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट (कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल) विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री योगेश जिंदल (प्रबंध निदेशक एसपी एंजी ग्रुप) काशीपुर में मां सरस्वती, संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी एवं संस्थान के प्रेरणा स्रोत पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया । Skill Development and entrepreneurship: challenges and opportunities विषय पर आयोजित नेशनल सिंपोजियम में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर बिष्ट ने इस सेमिनार में आए हुए सभी विषय विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, टेक्नीशियन अतिथियों के मध्य विद्यार्थियों का आवाहन करते हुए कहा कि आज के युग में जितनी आवश्यकता सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर स्किल्स की है उतनी ही विद्यार्थियों एवं युवाओ के अंदर नैतिकता का भाव भी होना बहुत जरूरी है आज का युवा केवल पढ़ाई पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए उसके अंदर तकनीकी ज्ञान का होना भी आवश्यक है उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए संस्थान की प्रबंध समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय सिंपोजियम से विद्यार्थियों को तमाम ऐसे बिंदुओं पर कार्य करने का अवसर मिलता है जिनको वह केवल किताबों में पढ़ पाते हैं आज के प्रतिस्पर्धा के युग में किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान होना भी परम आवश्यक है जिससे विद्यार्थी अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति योगेश जिंदल ने कहा कि आज के युवा एवं विद्यार्थियों को अपने अंदर ऐसी भावनाएं और स्किल डेवलप करने चाहिए जिससे वह अपने को व्यापारिक एवं औद्योगिक रूप से परिपक बना सके उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का स्वर्णिम भविष्य को लेकर आगे बढ़ेगा उन्होंने अपने औद्योगिक अनुभव को साझा करते हुए उपस्थित सभी लोगों को बताया कि आज जिस प्रकार प्रतिस्पर्धा और रोज बदलती तकनीक का युग चल रहा है उसमें हमें अपना मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए अपने-अपने कार्य में पूरी तन्मयता के साथ लगना पड़ता है तभी हम सफल हो सकते हैं इसलिए सभी को एकाग्रता के अपने कार्य में लगे रहता चाहिए। उन्होंने कहा कि गुड़िया परिवार ने जिस तरीके से शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है उसकी तुलना नहीं की जा सकती । उन्होंने इस आयोजन के लिए समस्त एस सी गुड़िया आईएमटी परिवार को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने कॉलेज के नवस्थापित विधि विभाग की डिजिटल क्लास का शुभारंभ किया साथ ही विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पोस्ट मेकिंग कंपटीशन का भी अवलोकन किया । इससे पूर्व संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर संस्थान के निदेशक ( पीजी) डॉ केवल कुमार , प्राचार्य (यूजी) डॉ निमिषा अग्रवाल, एवं पवन कुमार बख्शी, के द्वारा स्वागत किया गया । संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ नीरज आत्रेय ने स्वागत भाषण किया । अंत में संस्थान की वाइस चेयरमैन डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने मुख्य अतिथि को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं डॉ नीरज आत्रेय एवं पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति के प्रबंधक संजय कचौड़ियां ने विशिष्ट अतिथि श्री योगेश जिंदल जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने सिंपोजियम की सोविनियर का भी लोकार्पण किया। अंत में दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजक सचिव डॉ सचिन गुप्ता ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार प्रकट किया।
यहां बताते चले कि इस दो दिवसीय सिंपोजियम के आज प्रथम दिवस में कई तकनीकी सेशन का आयोजन हुआ जिसमें अलग-अलग विषयों के विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं अपने पेपर प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर (यूजी) सिमरन सेठी कुकरेजा, असिस्टेंट प्रोफेसर (विधि) ज्योति जलन एवं विधि अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया ।
इस अवसर पर मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, जीबी पंत इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज कौशिक, उमेश जोशी एडवोकेट, महेंद्र लोहिया, आशीष बधवार , राजीव चौहान, श्री राम इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉक्टर योगराज सिंह, पृथ्वीराज चौहान इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह चौहान, निदेशक डॉ कपिल चौहान, उदयराज कॉलेज के प्रधानाचार्य बीके गुप्ता, उप प्रधानाचार्य मेजर मुनिश कांत शर्मा, पंडित जीबी पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मीनल बधवार, निशित गुड़िया, काशीपुर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विद्युशेखर शर्मा, संजय रुहेला एडवोकेट, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट , सौरभ शर्मा एडवोकेट, मयंक जोशी एडवोकेट , लवदीप सिंह, जीवन रेखा हॉस्पिटल के निदेशक मनोज बिष्ट, पंकज रावत, आकाश गर्ग , डॉ निपेंद्र शर्मा, एनएसआइसी के प्रबंधक पुनीत कुमार, श्रीमती रीता कचौरिया, विवेक पचौरी, अंशुका पचौरी, शशांक गौर, डॉक्टर रमा अरोरा, डॉ वंदना सिंह, डॉ गीता मेहरा, शीतल अरोरा, कृति टंडन, ज्योति गोयल, पुष्प धामा, सहित प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से आए विषय विशेषज्ञ सहित एस सी गुड़िया आईएमटी एवं चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
