November 16, 2026
IMG_COM_202611151750349600.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जसपुर विधानसभा क्षेत्र से सूबा सिंह को विधायक प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में डाम क्षेत्र के लोगों ने सूबा सिंह से मुलाकात कर उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।इस दौरान हुई मुलाकात में क्षेत्र के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर आप विधायक प्रत्याशी सूबा सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट होकर काम करना होगा। चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य और विकास की लड़ाई है।सूबा सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अभी से पूरी मजबूती के साथ जुटने की जरूरत है। उन्होंने डाम क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और घर-घर तक आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और मेहनत से आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जसपुर में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जसपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज बनना और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर विकास के नए रास्ते खोलना है। सूबा सिंह ने मुलाकात के दौरान पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए आगामी चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *