November 15, 2026
IMG-20261114-WA0008.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

उधमसिंह नगर: मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में श्री नेलापटला अशोक बाबू, IRS आयुक्त आयकर एवं निदेशक राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शशनी द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से किया गया। प्रस्तुतिकरण में जनपद में संचालित विभिन्न जल संरक्षण कार्यों, उपलब्धियों तथा प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुके जल संरक्षण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के जल संरक्षण संबंधी विजन पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री  द्वारा अपने मन की बात कार्यक्रम में दस अवसरों पर जल संरक्षण के महत्व को दोहराया गया है, साथ ही अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद ऊधम सिंह नगर को कुल 10,000 जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में जल शक्ति अभियान – कैच द रेन (Jal Shakti Abhiyan: Catch the Rain) के अंतर्गत पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तथा संबंधित फोटोग्राफ्स को JSJB पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड किए जाने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई बी एस डांगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय (DSTO), टाटा ट्रस्ट्स, SARRA जिला टीम, टाटा मोटर्स एवं डाबर के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विशेष रूप से जनपद के अर्द्ध-संकटग्रस्त (Semi-Critical) क्षेत्रों, विशेषकर जसपुर एवं काशीपुर में अतिरिक्त भूजल पुनर्भरण संरचनाओं (Groundwater Recharge Structures) के विकास पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *