काशीपुर, 11 नवंबर। जनपद में अवैध गतिविधियों और जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गड्ढा कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 1 हजार 620 रुपये की नकदी और ताश के दो गड्डे बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, गड्ढा कॉलोनी में स्थित एक मकान में जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना पर टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने मौके से सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मौके से कुल 3,01,620 रुपये की नकदी तथा ताश के दो गड्डे बरामद किए। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।काशीपुर पुलिस का कहना है कि जनपद में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
