एक बार पढ़ना ज़रूर… एक बहू और बेटी की कहानी, शादी के बाद मेरी सास ससुर का क्या रोल रहा जिंदगी में
आज अलमारी ठीक करते हुए सर्दियों के कपड़े निकाल रही थी, तभी स्कूल और कॉलेज के पुराने सर्टिफिकेट हाथ लग गए।
52 साल की उम्र में इन्हें देखकर पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। लगा, कितने सपने थे, कितनी मेहनत की थी और कितनी उपलब्धियाँ हासिल की थीं। बेटी मुद्रा ने भी जब ये सर्टिफिकेट एक-एक करके देखे, तो वह हैरान भी थी और बहुत खुश भी।
🏆 Bharat Vikas Parishad (1988): 1st Prize in Painting Competition
🏆 Haryana Institute of Fine Arts (1994): 2nd / 3rd Position
🏆 Haryana Institute of Fine Arts (1995): 1st Prize
🏆 Kanya Mahavidyalaya, Fatehpur, Pundri (1995): 1st Prize in Pot Painting & Decoration
🏆 Sohan Lal D.A.V. College, Ambala (1996): 2nd Position
🏆 S.D. Girls High School (1996): 1st Prize in Embroidery & Dress Designing
🏆 Public Relations Department, Haryana: 1st Prize in Sanskrit dance Programme
🏅 National Fencing तलवार Championship (1992): Motilal Nehru School of Sports, Rai, Sonipat
🏏 1st Haryana State Women’s Cricket (1993): Organised by Karnal District Cricket Association
🤺 6th Haryana State Fencing तलवार Championship (1994)
⚽ Karn Public School: सात साल तक बॉयज़ फुटबॉल टीम में अकेली लड़की रही। लड़कों के साथ फुटबॉल खेली, प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और Junior Boys Football Coach बनने का अवसर भी मिला।
Leadership
President of My College (1995–1996)
फिर शादी हुई और जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हुआ।
आज इन पुरानी यादों को देखकर मन में एक बात आती है…बेटे के लिए पढ़ी-लिखी और काबिल बहू ढूँढ़ना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है उसकी शिक्षा, हुनर और प्रतिभा का सम्मान करना।
हर बहू अपने साथ एक अलग पहचान, सपने और संभावनाएँ लेकर आती है। परिवार का प्यार और प्रोत्साहन मिले, तो वह अपनी प्रतिभा को और निखार सकती है।
बहू को सिर्फ परिवार का हिस्सा नहीं, परिवार की एक अलग पहचान भी बनने दीजिए। मुझे खुशी है कि मुझे अपने ससुराल में यह सम्मान और अपनापन मिला, खाना बनाने का शौक ही नहीं था, सास ने बड़े धैर्य से सारा सिखाया, क्योंकि खाना बनाना भी एक कला थी लेकिन कभी जरूरी ही नहीं समझा,,, लेकिन सास ने एक बार भी नहीं बोला कि घर से क्यों नहीं सीख कर आई।
मेरे ससुर श्री रतन लाल बाली जी ने हमेशा पिता की तरह मेरा साथ दिया, मैं जिप्सी चलाती थी मेरे साथ बैठते थे, फार्म जाना मार्केट जाना पिक्चर देखने जाना मंदिरों में जाना, एक बाप की तरह हर जगह चलते थे, मेरे पिताजी आर्मी ऑफिसर थे लड़को की तरह पाला था,वेस्टर्न कपड़े, स्पोर्ट्स ड्रेस पहन कर पली बढ़ी,,, ससुर जी, बड़े जेठ विजय बाली जी पुराने ख्यालों के खेती बाड़ी करते थे, लेकिन उन्होंने कभी मना नहीं किया, बस कम शब्दों मे सिर्फ ससुर जी ने एक बार बोला ,कुछ भी पहन ले बस मर्यादा में रहकर
ससुराल ने मेरी पहचान व हुनर को समझा, और पति हमेशा साथ साथ लेकर चले ओर मैं भी हर जगहा हाथ पकड़ के चली,,उन सभी के इस स्नेह और सहयोग के लिए मैं हमेशा आभारी रहूँगी
मेरी ज़िन्दगी का एक तजुर्बा
बहु से कभी मत पूछो दहेज में क्या लाई है, बल्कि बोलो मां-बाप ने तुझे जहां तक बना के हम को सौंप दिया,उससे आगे हम लेकर जाएंगे।
सच में एक 24 25 साल की बहू को, 50-60 साल की समझ कहां हो सकती है
