November 10, 2026
IMG-20261110-WA0029.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के ग्राम कासमपुर में उत्तराखंड राज्य हुनर परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) डॉ. यूनुस चौधरी का मुख्य अतिथि के रूप में समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने नवनिर्मित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने शोरूम संचालक को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील भी की।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *