September 30, 2026
IMG-20260930-WA0048.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

आज नगर निगम परिसर में संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु:

  • सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।
  • शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सुझाव दिए गए।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
  • कार्यक्रम के अंत में सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट का वितरण किया गया, ताकि कार्य के दौरान उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा सके।
  • इस अवसर पर माननीय नगर आयुक्त श्री रविंद्र बिष्ट जी, सहायक नगर आयुक्त कुमारी शालिनी नेगी जी, नगर निगम के अधिकारीगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सफाई कर्मचारी हमारे शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *