काशीपुर, 30 सितंबर 2026:श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), काशीपुर में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा के सम्मान में आज विदाई एवं सेवानिवृत्ति समारोह गरिमापूर्ण एवं भावुक वातावरण में आयोजित किया गया। डॉ. कुशवाहा ने 31 अक्टूबर 2014 से 30 सितंबर 2026 तक 12 वर्षाे के लिए संस्थान के प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

समारोह में पृथ्वीराज चौहान इंस्टीट्यूट के चेयरमैन श्री गोपाल सिंह चौहान तथा हरदेव सिंह स्मारक कॉलेज के चेयरमैन श्री देशराज सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ संस्थान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं स्वागत श्रीमती अमृता अग्रवाल, सीनियर एचआर मैनेजर-एडमिन द्वारा किया गया। उन्होंने डॉ. कुशवाहा के संस्थान के साथ लंबे जुड़ाव और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों द्वारा डॉ. एस. एस. कुशवाहा का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। तथा उनके सम्मान में अपने विचार व्यक्त किये।
समारोह में वक्ताओं ने डॉ. कुशवाहा के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उनके समर्पण, अनुशासन, मार्गदर्शन एवं संस्थान के विकास में योगदान को स्मरण किया। उनके कार्यकाल के दौरान संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को दिशा देने में उनके योगदान की सराहना की गई।
अपने संबोधन में डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्थान के साथ अपने लगभग 12 वर्षों के जुड़ाव को भावुकता से याद करते हुए सभी के सहयोग, स्नेह एवं विश्वास के लिए धन्यवाद दिया तथा संस्थान के निरंतर विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. फराह नईम द्वारा किया गया। समारोह के अंत में डॉ. एम. एस. बोरा, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस विभाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह के समापन पर संस्थान परिवार ने डॉ. एस. एस. कुशवाहा के दीर्घकालीन समर्पण एवं सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं संतोषपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।









