September 30, 2026
IMG_COM_202609301324305390.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल में आयोजित ‘डॉक्टर टॉक शो’ के माध्यम से विद्यार्थियों को हृदय रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता डॉ. शुभम अग्रवाल ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच को हृदय स्वास्थ्य का आधार बताते हुए विद्यार्थियों से कम उम्र से ही स्वस्थ आदतें अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि डॉ. शुभम अग्रवाल का अभिनंदन एवं सम्मान किया। संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने हृदय स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनके उन्होंने सरल और उपयोगी उत्तर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को कम उम्र से ही स्वस्थ आदतें अपनाने और नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. नीरज कपूर, निदेशिका डॉ. वसुधा कपूर,संयुक्त प्रबंध निदेशिका सुश्री कामाक्षी कपूर, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार, उपप्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा, गतिविधि प्रभारी श्रीमती रिशु गुसाईं सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार ने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से “ अपने हृदय को जानें, अपने हृदय का ध्यान रखें” का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *