काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर के पूर्व प्रकाशित परीक्षा परिणाम में किसी कारणवश कुछ त्रुटि हो गई थी, जिसमें तृतीय स्थान पर जाह्नवी यादव एवं चारुमिता कपूर की जगह आस्था सिंह का नाम दिया गया था। संशोधित परीक्षा परिणाम में प्रतिभा दीक्षित ने 84.66 प्रतिशत, मेघा ने 82.44 प्रतिशत, जाह्नवी यादव एवं चारुमिता कपूर ने 81.55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती विमला गुड़िया, महाविद्यालय अध्यक्ष श्री एस. एस. रे, प्रबंधक श्री संजय कचौरिया, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ॰ दीपिका आत्रेय, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ॰ नवनीत कुमार सिंह एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









